Skip to content
✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या
आज विधानसभा रुदौली के ग्रामसभा जखौली में क्रिकेट टूर्नामनेट का उद्घाटन हुआ। क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचे प्रधान संघ प्रदेश सचिव व सपा नेता मोहम्मद आरिफ ने फीता काटकर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए सभी खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय लेकर उत्साहित भी किया। तथा खिलाडियों के साथ क्रिकेट ग्राउंड में उतरकर हाथ में बल्ला लेकर हाथ भी अजमाया।
उनके साथ उद्घाटन में पहुंचे यूथआईकॉन सपा के निर्वतमान युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उत्साहित किया और कहा क्रिकेट आज के युवाओं की पहली पसंद है क्रिकेट में विशेष रूचि रखते हुए आप सभी क्षेत्र, जिला प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उनके साथ उद्घाटन में दर्जनों साथी मौजूद रहे।
Post navigation
Recent Posts
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।
कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।
मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली।