दरोगा रणजीत यादव ने बेजुबान पंछियों के लिए चलाई ‘थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी’ मुहिम “जानवर हो या इंसान सबकी सेवा एक समान”
✍विकासबीर यादव, रुदौली
अयोध्या जिले के थाना पटरंगा में तैनात समाजसेवी युवा सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव अपनी समाजसेवा के लिए पूरे जिले में चर्चित हैं और उनके द्वारा किये गए तमाम सामाजिक कार्यों के चलते पटरंगा पुलिस का ही नही वरन पूरे जिले की पुलिस का सीना कई बार चौड़ा हुआ है। दरोगा रंजीत यादव को उनके बेहतर कार्यों के लिए कई पुरुस्कारों से नवाजा जा चुका है। जिनमे इंडिया स्टार आइकॉन अवार्ड 2020 भी शामिल हैं। कोरोना जैसी घातक महामारी का दंश झेल रहे देश मे लॉकडाउन में दिन रात ड्यूटी करने के भी इस युवा दरोगा द्वारा इन्सानों के साथ साथ बेजुबान पंक्षियों का भी बखूबी खयाल रखा जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दरोगा रंजीत यादव के द्वारा गर्मी के मौसम में बेजुबान पंछियों के लिए ‘थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी’ मुहिम चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत ड्यूटी क्षेत्र में पड़ने वाले ऐसे स्थानों पर जहाँ बंदरों की पहुँच न हो वहाँ पर पेड़ों में मटकी लटका कर रोजाना चिड़ियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था इस युवा दरोगा द्वारा की जा रही है।
रणजीत यादव अपनी ड्यूटी करने के साथ रक्तदान, पौधरोपण, नशामुक्ति, यातायात, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता, गरीब असहायों की मदद करना जैसे सामाजिक कार्य भी निरंतर करते रहते हैं।
हाल में दरोगा रंजीत द्वारा क्वारन्टीन लोगों को जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया गया।
दरोगा रंजीत यादव के इस कार्य की क्षेत्र में चहु ओर सराहना हो रही है।