हाईवे चौकी पर ईदुल अज़हा व रक्षाबन्धन को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर सभी धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक।

IMG 20200729 WA0009 - हाईवे चौकी पर ईदुल अज़हा व रक्षाबन्धन को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर सभी धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक।

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • पटरंगा थाना अंतर्गत हाइवे चौकी पर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सभी समुदायों के धर्म गुरुओं के साथ आगामी बकरीद व रक्षाबन्धन त्योहार को सकुशल शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी से ईदुल अज़हा और रक्षाबंधन पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
  • थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ईदुल अजहा और रक्षाबंधन का पर्व बलिदान,त्याग और भाई बहन के प्यार का त्योहार है। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए त्योहार को मनाएं। मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी से पहले गड्ढा खोद लें और जिस जानवर की कुर्बानी करें। उसका जो अंश बचें उसे वहीँ गड्ढे में दबा दें।जिससे कोई अफवाह न फैले। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधने के साथ-साथ सैनिटाइजर एवं मास्क अवश्य दें।
  • इस अवसर पर हाइवे चौकी प्रभारी आरसी यादव, उपनिरीक्षक रणजीत यादव, प्रधान राम प्रेस यादव, समाजसेवी जगन्नाथ यादव, प्रधान सतीश यादव, मौलाना मोहम्मद फारुख, मौलाना अच्छे मिंया, इंजीनियर सरफराज खान, पुत्तन अंसारी, मो0 अरसान, सुरेन्द्र यादव व अन्य पुलिसकर्मी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago