
सड़ा गला मांस मिलने से हैदरगंज क्षेत्र में सनसनी।
हैदरगंज अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगजं थाना क्षेत्र में रविवार को हैदरगंज थाना अंतर्गत जाना- बीकापुर मार्ग पर स्थित पलटूवीर पुल के नीचे विसुही नदी में बोरियों से भरा मांस ऊपर आता दिखाई पड़ा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के समय गांव के ग्रामीण जंगल की तरफ पशुओं को चराने निकले थे। तब उन्हें पलटूवीर पुल के नीचे नदी के किनारे दो बोरियों में भरा हुआ मांस ऊपर आता हुआ दिखाई दिया। जिससे दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना तुरंत पीआरबी की पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मांस से भरे बोरों को कब्जे में ले लिया। बोरे में किसी अन्य चीज की आशंका के चलते लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।
प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद ने बताया बोरी से भरा जानवर के शव का सड़ा गला मांस मिला है। जिसे जेसीबी मशीन मंगा कर उसका दफन कर अंतिम संस्कार करा दिया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More