
अंबेडकरनगर जिले में छेड़छाड़ के चलते हुई छात्रा की मौत प्रकरण में हंसवर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उधर इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। एसपी अजीत सिन्हा ने थाना प्रभारी रितेश पांडेय को निलंबित कर दिया है। इसी बीच इस कांड के तीन आरोपियों शहबाज, अरबाज और फैसल की रविवार दोपहर सेमरा नसीरपुर के निकट पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घायल आरोपियों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंबेडकरनगर जिले के टांडा क्षेत्र के हीरापुर बाजार में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ बाइक सवार दो सगे भाइयों ने छेड़छाड़ की थी। इस दौरान वह असंतुलित होकर साइकिल समेत गिर गई जिसके बाद दूसरी बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई।
इसका खुलासा शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ है जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले दोनों सगे भाइयों व टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया है। घटना की सच्चाई समाने आने के बाद छात्रा के परिजनों व स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More