अयोध्या आस-पास

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल,आग का गोला बना टैंकर।

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल,आग का गोला बना टैंकर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में रविवार को  दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं थाना कैंट क्षेत्र में एक टैंकर में आग लगने का भी समाचार मिला है।गोसाईगंज कस्बे के भीटी तिराहे पर सुबह तड़के पिकअप की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल होने की सुचना है । स्थानीय लोगों में ड्राइवर को पकड़ा पुलिस के हवाले किया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। 

दुसरी घटना लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर थाना कैंट क्षेत्र स्थित एक ढाबा के सामने टैंकर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।  घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप पाण्डेय ने फायर ब्रिगेड का दस्ता सहित आग पर काबू पाने के लिये जुट गए।

अज्ञात कारणों से टैंकर में भीषण आग का लगना बताया जा रहा है।वही ड्राइवर क्लीनर को लेकर कोई सूचना नहीं है। इस घटना से हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। जहां पर फायर ब्रिगेड कर्मियों के अलावा भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

24 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago