सड़क दुर्घटना में युवक की मौत।

अंबेडकर नगर। 

अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार की दोपहर बसखारी थाना क्षेत्र के एन एच 233 पर स्थित कटया पहलवान मोड़ के निकट उस समय की बताई जा रही है। जब न्योरी की तरफ से जा रहा बाइक चालक की सामने से आ रही चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को बसखारी सीएससी पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलिया जनपद के रसड़ा थाना अंतर्गत सराम भारती निवासी सिराज अहमद (23) पुत्र नूर अहमद के रूप में हुई है। जो बुधवार को अपनी मोटरसाइकिल यूपी 41एक्स 9039 से बाराबंकी जा रहा था। सिराज कटया पहलवान मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने सिराज की मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर उप निरीक्षक कमलेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से सिराज को सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सिराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्काल मृतक के पास से मिले आईडी कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान होने पर तत्काल उसके परिजनों को सूचना भेजी। देर रात तक परिजनों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अन्य कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago