ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 12:02 AM IST

संदिग्ध हालात में युवक: की मौत, साले को बताया जिम्मेदार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, साले को बताया जिम्मेदार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, साले को बताया जिम्मेदार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, साले को बताया जिम्मेदार।

images 20 - संदिग्ध हालात में युवक की मौत, साले को बताया जिम्मेदार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा स्थित हरिजन बस्ती निवासी एक युवक का शव कमरे में संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके अपने सिपाही साले समेत पांच लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है।

हरिजन बस्ती निवासी मुकेश (38) वर्ष रविवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर रसूलाबाद स्थित अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। ससुराल में अपने सिपाही साले विपिन कुमार से विवाद होने के कारण रात में ही वह अपने घर आ गया। उसके चचेरे भाई ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे गए तो अंदर से कमरा बंद था। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो युवक शव पड़ा मिला। पत्नी संगीता और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। लोगों ने मृतक के एक वीडियो जारी होने का दावा किया है, जिसमें उसने अपने साले व अन्य को मौत का जिम्मेदार बताया है। हालांकि पुलिस ने ऐसी जानकारी से इनकार किया है।

थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT