संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल सवार युवक की मौत

BeautyPlus 20191220202439288 save - संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल सवार युवक की मौत

✍चिंतामणि सिंह मिल्कीपुर, अयोध्या

  • खड़ासा थाना क्षेत्र के सरौली निवासी दान बहादुर सिंह पुत्र जमुना प्रसाद उम्र 38 वर्ष की बीती रात साइकिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • दान बहादुर बृहस्पतिवार शाम को किसी काम से साइकिल से रायपट्टी गाँव जा रहा था जाते वक्त रास्ते में भिटारा के पास साइकिल से गिर गया । राहगीरों नें जब देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे दान बहादुर की मौत हो चुकी थी।
  • मृतक के भाई विश्वनाथ ने घटना की सूचना खंडासा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोग उक्त व्यक्ति की मृत्यु ठंड से होने की आशंका जता रहे हैं।
  • थानाध्यक्ष खंडासा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago