ठंड लगने से दलित परिवार की सास बहू की मौत

IMG 20191220 WA0008 - ठंड लगने से दलित परिवार की सास बहू की मौत✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या

  • ठंड से लोगों का बुरा हाल है रात में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।बला की ठंड से पहले सास फिर उसके दूसरे दिन सुबह बहू की ठंड से मौत हो गई है।जबकि लगातार दो मौतों के सदमे से लड़के का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।दलित परिवार में दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। मौके पर न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न कोई कर्मचारी।
  • मामला रूदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत दुल्लापुर ग्राम सभा के मानापुर का है जंहा बुधवार को सास दिलवासा पत्नी हीरालाल (65)दूसरे दिन गुरुवार को बहू बरमाला पत्नी विक्रमादित्य(35)की ठंड से मौत हो गई। दो मौतों से पूरे गांव में कोहराम मच गया।जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया।हद तो तब हो गई जब लगातार दो मौतों के बाद भी अभी तक तहसील प्रशासन से कोई अधिकारी नही पहुँचा है। मृतक के पति हीरालाल ने बताया कि पहले मेरी पत्नी की मौत हुई उसके बाद आज मेरी बहू की मौत हो गई।मिट्टी देने के बाद मेरे बेटे विक्रमादित्य की भी सदमे से अचानक तबीयत बिगड़ने लगी जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गांव वालों की माने तो इस परिवार पर जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा हो।
  • एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि उनको इस सम्बन्ध में जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल अमित तिवारी ने बताया कि मुझे जानकारी नही है हड़ताल चल रही है मैं फैजाबाद में हूँ।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago