
संत महेश दास योगी के आरोपों पर संत समाज आमने-सामने।
अयोध्या।
अयोध्या धाम की सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े संत समाज में उस समय तीखी हलचल मच गई, जब हनुमानगढ़ी के संत महेश दास योगी पर कथित जानलेवा हमले का मामला नया मोड़ लेता दिखा। इस प्रकरण को लेकर हनुमानगढ़ी से जुड़े संत महंतों और पंचों ने एकजुट होकर महेश दास योगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों महेश दास योगी ने आरोप लगाया था कि रात के समय अराजक तत्वों ने उनके आश्रम में आग लगाने का प्रयास किया। इस संबंध में उन्होंने हनुमानगढ़ी से जुड़े कुछ वरिष्ठ संतों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी थी। हालांकि, अब प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित हनुमानगढ़ी के संतों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है।
हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने कहा कि महेश दास योगी हनुमानगढ़ी के सदस्य ही नहीं हैं। उन्होंने स्वयं को महंत संतोष दास का शिष्य बताया है, जबकि यह दावा तथ्यहीन है। संजय दास के अनुसार महेश दास योगी गलत तरीके से संत समाज को विवाद में घसीटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में है तथा क्षेत्राधिकारी अयोध्या और थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि मामले की विवेचना कर रहे हैं। सत्य शीघ्र ही सामने आएगा।
संतों ने कहा कि हनुमानगढ़ी को बदनाम करने की मंशा से की जा रही किसी भी बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहीं तो संबंधित व्यक्ति को हनुमानगढ़ी परिसर से बाहर किए जाने पर भी विचार किया जाएगा।
संत समाज का कहना है कि इस पूरे प्रकरण से हनुमानगढ़ी की गरिमा और परंपराओं को ठेस पहुंची है। इस तरह के आरोप न केवल संत समाज में भ्रम फैलाते हैं, बल्कि सिद्ध पीठ की छवि को भी धूमिल करते हैं। फिलहाल मामला संत समाज में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे की कार्रवाई को लेकर सभी की निगाहें पंचायती निर्णय पर टिकी हैं।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More