
जिला अस्पताल में खून की अवैध खरीद-फरोख्त एफआईआर दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के जिला अस्पताल में खून की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में आखिरकार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती एक किशोरी के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता शगुन निवासी रामपुर अमावां सूफी, थाना खंडासा, की बहन शिवांगी सिंह ने 17 दिसंबर को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि 15 दिसंबर को वह ब्लड बैंक में खून लेने गई थी। वहां तैनात कर्मचारियों ने उससे कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और स्पष्ट कहा कि डोनर लाने पर ही खून उपलब्ध कराया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का संपर्क नंबर और कार्यालय का पता पूछा तो कर्मचारियों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इलाज की मजबूरी के चलते परिजनों को सात हजार रुपये देकर बाहर से खून खरीदना पड़ा, जिसके बाद ही किशोरी का इलाज शुरू हो सका। प्रकरण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजेश सिंह ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इस पूरे प्रकरण में बाहरी तत्वों की संलिप्तता की आशंका है। इसी कारण शिकायत को विधिक कार्रवाई के लिए कोतवाली नगर भेजा गया था।
कोतवाली नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More