ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 10:53 AM IST

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम: के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान।

Run cleanliness drives effectively to prevent infectious diseases Mayor - संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या नगर निगम की ओर से मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई ‘संभव’ में 24 शिकायतें और प्रकरण सामने आए। इनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने आगामी एक अक्टूबर से प्रस्तावित विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका को देखते हुए नालियों में अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल स्रोतों का नियमित क्लोरीनेशन कराने को कहा। उन्होंने बरसात समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने निर्माण कार्य, जलभराव की समस्या और पेड़ों की छंटाई समेत विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें कई का मौके पर समाधान कराया गया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव और सुमित कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, निर्माण खंड के सहायक अभियंता राजपति यादव और भारत वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT