
श्रीराम की जन्मस्थली पर बना भव्य मंदिर, बोले कर्नाटक के राज्यपाल।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी श्रीरामलला के दर्शन के बाद कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि सैकड़ों वर्ष के बाद एक ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है। अयोध्या राम की जन्मस्थली है और उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर बना है। अभी तक अयोध्या के विकास को टीवी पर देखा था। आज साक्षात देख लिया है। अयोध्या विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। बुधवार को श्रीरामलला के दर्शन करने पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत। सर्किट हाउस बुधवार सुबह पहुंचे ,राज्यपाल थावरचंद गहलोत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी पूजन अर्चन किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा मेरी और भारतवासियों की धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट आस्था है। इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं श्रीरामलला के दर्शन करूं। भारत ऋषि मुनियों का देश है। देशवासियों से अपील करता हूं , कि वे यहां आए। इस भव्य मंदिर को देखें और श्रीरामलला का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More