
किशोर असलहे के साथ गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में अवैध असलहे व जिन्दा कारतूस के साथ एक 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने पकड़ा है। इसके पहले भी वह जेल जा चुका है। नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कृष्णा प्रसाद वर्मा अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि आवास विकास के नव निर्मित भवन के पास एक किशोर असलहे के साथ खड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो किशोर भागने लगा तो पुलिस वालो ने उसे पकड़ लिया। किशोर ने अपना नाम शान खान (उर्फ) साद निवासी खैराबाद नगर कोतवाली बताया। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पैंट की जेब से एक जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई व उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके पिता को सूचित किया। बताते चलें कि किशोर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More