अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामनगरी की शोभा बढ़ाएगा 40 लाख की लागत से बन रहा धनुष।

श्रीरामनगरी की शोभा बढ़ाएगा 40 लाख की लागत से बन रहा धनुष।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में दीपोत्सव से पहले अयोध्या विकास प्राधिकरण शहर को नया तोहफा देने जा रहा है। रामपथ और धर्मपथ के कॉर्नर पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत से भव्य धनुष का निर्माण कराया जा रहा है।धनुष का डिज़ाइन भगवान राम के धनुष से प्रेरित है। इसे रंग-बिरंगी लाइटों और फव्वारों से सजाया जाएगा, जिससे यह रात के समय और भी आकर्षक दिखाई देगा।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव हेम सिंह ने बताया कि यह धनुष धार्मिक प्रतीक होने के साथ ही शहर की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नया आयाम देगा।
श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के प्रयास तेज हुए हैं। रामपथ, धर्मपथ और भक्ति पथ का सौंदर्यीकरण पहले ही किया जा चुका है। अब इस नए धनुष के निर्माण से शहर की रौनक और बढ़ेगी।
दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह धनुष विशेष आकर्षण और स्वागत स्थल बनेगा। लता चौक पहले से ही लोकप्रिय है और धनुष बनने के बाद यह श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए नया सेल्फी प्वाइंट भी होगा।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago