
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने श्रद्धालुओं के गले की सोने की चेन पार करने वाले गिरोह की पांच महिलाओं को सोमवार को गिरफ्तार किया है। सभी मऊ जिले की निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो चेन व लॉकेट बरामद किया है। दर्शन नगर स्थित सूर्यकुण्ड पर रविवार को आयोजित मेले के दौरान कई महिला श्रद्धालुओं के साथ वारदात हुई थी।
पीड़िता रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल निवासी उर्मिला रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सूर्यकुण्ड मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान चार-पांच महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन पार कर दी। वहीं अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा केशवपुर निवासी अजय सिंह ने अपनी पत्नी बबली सिंह के गले से सोने की चेन मय लॉकेट चोरी होने की शिकायत दी थी। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने एक मामले में चोरी और दूसरे में लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।
एक सूचना पर पुलिस टीम ने सूर्यकुण्ड के दूसरे गेट के पास से दोपहर मऊ जनपद के चिरैयाकोट स्थित कमालुद्दीनपुर निवासी सुनीता देवी व लक्ष्मी देवी,हीरापुर निवासी मनीषा देवी व कुमकुम और सुलतानीपुर निवासी रीना को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में इनके पास से दो सोने की चेन और एक लॉकेट बरामद हुआ है।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि इनका गिरोह आसपास के जिलों गोंडा,आजमगढ़,बाराबंकी आदि में लगने वाले मेलों में महिलाओं के बीच में घुसकर श्रद्धालुओं के गले से चेन,जेवरात और पर्स आदि पार कर देता है। कोतवाल ने बताया कि सभी का दर्ज रिपोर्ट में चालान किया गया है।
शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूटयूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More