ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 06:35 PM IST

शीतलहर से कांपे लोग,: 10 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
शीतलहर से कांपे लोग, 10 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: शीतलहर से कांपे लोग, 10 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
शीतलहर से कांपे लोग, 10 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा।

download 2 - शीतलहर से कांपे लोग, 10 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा।

अयोध्या।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शुक्रवार को जबरदस्त शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे। सुबह से देर शाम तक छाए कोहरे और शाम को हुई बूंदाबांदी के बीच चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को दुबकने को मजबूर कर दिया। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान ( +3.1) और अधिकतम (-3.3) रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 95 और न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो किलोमीटर की गति से दक्षिणी – पश्चिमी दिशा में चली। पूर्वानुमान है कि 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।

18 2024 01 05t182825.850 - शीतलहर से कांपे लोग, 10 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिरने से निचले क्षेत्रों में शीतलहर जारी है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT