
शिक्षक की पिटाई की इंटर की छात्रा बेहोश, आक्रोश।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली के निकट स्थित भारती इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह शिक्षण कार्य के दौरान एक संविदा शिक्षक ने इंटर की छात्रा सुहानी साहू (17) वर्ष की डंडे से पिटाई की। इसके बाद वह स्कूल में ही बेहोश हो गई। आनन-फानन उसे सीएचसी बीकापुर लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उधर, घटना के बाद काफी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
बीकापुर के मलेथू कनक निवासी अरविंद साहू की बेटी सुहानी साहू भारती इंटर कॉलेज की छात्रा है। शनिवार को वह स्कूल गई थी। आरोप है कि किसी बात से नाराज होकर संविदा शिक्षक इंद्रसेन यादव ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई, तो सुबह 08:30 बजे परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी होते ही उनके भाई अरुण साहू समेत काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया।
हंगामा बढ़ने पर एसडीएम श्रेया व कोतवाली पुलिस भी मौके पर आई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और छात्रा को अस्पताल भिजवाया गया। एसडीएम ने प्रधानाचार्य से घटना के बारे में जानकारी ली और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं, छात्रा के भाई ने अध्यापक के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
छात्रा के पिता अरविंद साहू ने बताया कि विद्यालय के कुछ अध्यापक कोचिंग चलाते हैं। कोचिंग पढ़ने के लिए वह छात्र-छात्राओं पर दबाव बनाते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक न होने के कारण वह कोचिंग पढ़ा पाने में असमर्थ हैं, जिसके चलते उनकी बेटी का उत्पीड़न किया गया।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि दोषी मिलने पर अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More