अयोध्या उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में छात्र की आत्महत्या के बाद कालेज प्रशासन अलर्ट पर।

मेडिकल कॉलेज में छात्र की आत्महत्या के बाद कालेज प्रशासन अलर्ट पर।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एमबीबीएस छात्र सागर पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र 2024 बैच का था। घटना के बाद पूरे कैंपस में शोक का माहौल है। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 18 अगस्त को कॉलेज की एक छात्रा ने भवन से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने बचा लिया था। लगातार सामने आ रही आत्महत्या की घटनाओं ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्यजीत वर्मा ने अधिकारियों और फैकल्टी के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पहले से स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी कार्यरत है, जो मानसिक रूप से परेशान छात्रों को परामर्श देती है। जिन छात्रों में तनाव या दबाव के लक्षण मिले हैं, उन्हें पहले ही चिन्हित किया गया है। ऐसे छात्रों और उनके अभिभावकों को बुलाकर वार्ता की जाती है। छात्रों की काउंसलिंग कराई जाती है।

प्रिंसिपल ने बताया कि जिन छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई थी, उन्हें सुधार के लिए मौखिक रूप से कहा गया था। लगातार हो रही घटनाओं को रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन ने नई गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन गाइडलाइनों के तहत छात्रों को मानसिक सहारा और सुरक्षित वातावरण देने पर विशेष फोकस होगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago