
अयोध्या में राम मंदिर तक जाने के लिए तीन प्रमुख पथ को तैयार किया जा रहा है, जिसमें रामपथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ शामिल हैं। वहीं भक्ति पथ और राम पथ का कार्य भी प्रगति पर है। जन्मभूमि पथ जो सीधे राम जन्मभूमि परिसर से जाकर मिलता है। 800 मीटर लगभग लंबे रास्ते को यात्रियों की सुविधा युक्त तैयार किया जा रहा है। दो तरह के मार्ग बनाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ वाहनों को संचालित करने की योजना है। दूसरा यात्रियों के पैदल चलने की सुविधा होगी, जिस पर राजस्थान के पत्थरों को लगाया जा रहा है। इस मार्ग पर पर्याप्त उजाला रहे इसके लिए दो तरह की लाइटों को इंस्टाल किया जा रहा है। पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा की मानें तो जन्मभूमि पथ को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या के गरिमा के अनुरूप तैयार कर रही है, जिस पर चलकर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु अपने भगवान का दर्शन करेंगे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More