
अयोध्या जिले में मतांतरण कराने वालों के चंगुल में फंसी किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। मतांतरण के लिए आरोपी उसे धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं के पास भी ले गया। वहां उसे पवित्र करने का ढोंग भी रचा गया। आरोपी के उत्पीड़न से तंग किशोरी को जब अपने साथ हुए छल का आभास हुआ, तो उसने अपने स्वजन को सच्चाई से अवगत कराया।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने पीड़िता के स्वजन से मिलकर उनको अपने प्रकरण से अवगत कराया तथा कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के स्वजन ने जो आरोप लगाए हैं उसे लेकर जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपियों में शामिल एक युवक की किशोरी से मुलाकात उसकी सहेली के माध्यम से हुई थी। उस युवक ने किशोरी की पहचान एक मुस्लिम युवक से कराई। स्वजन ने जानकारी दी गई कि उनकी बेटी के अनुसार दोनों शातिर हैं। वह किशोरियों को बहला फुसलाकर उन्हें बेचने का काम करते हैं। उपहार व अन्य माध्यमों से दोनों ने किशोरी को रिझाने का प्रयास किया और सफल हो गए। मुस्लिम युवक ने किशोरी को शादी का झांसा दिया, लेकिन इससे पहले उसका मतांतरण कराने के लिए कई धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं के पास ले गया।
इस बीच किशोरी की इच्छा विरुद्ध उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को किशोरी को स्वजन ने यह घटना बताई। महिला थाना प्रभारी निशा शुक्ला ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष से संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके बाद ही आरोपों पर कुछ निर्णय लिया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More