अयोध्या आस-पास

खून की जांच रिपोर्ट के लिए भटक रहे मरीजों ने किया हंगामा।

खून की जांच रिपोर्ट के लिए भटक रहे मरीजों ने किया हंगामा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में मरीजों के खून की जांच व रिपोर्ट वितरण के लिए बनाई गई केंद्रीकृत व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। पूर्व में हुई जांचों की रिपोर्ट के लिए गुरुवार को इधर-उधर भटक रहे मरीज व तीमारदार आक्रोशित हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर प्राचार्य भी मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट न मिलने के मामले में विभागाध्यक्ष को जांच करने व एलटी को हटाने का निर्देश दिया है।  राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की सुबह कई दिनों से रिपोर्ट के लिए चक्कर काट रहे कुछ मरीज व तीमारदारों के सब्र का बांध टूट गया। 

लैब टेक्नीशियन ने अभद्रता की तो मरीज उग्र हो गए। उन्होंने विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष समेत कोई प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर भी मौजूद नहीं था। एकमात्र महिला सीनियर रेजीडेंट के मौजूद होने पर तीमारदारों ने प्राचार्य को फोन किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा पहुंचे तो मरीजों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। इस पर प्राचार्य ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एलटी जावेद को फटकारा और समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

मरीजों ने सुनाया अपना अपना दर्द कि रिपोर्ट के लिए सुबह   से एक-एक काउंटर पर दौड़ाया जा रहा है। विरोध पर अभद्रता भी की जा रही है। मामले में प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष को प्रकरण की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago