शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक युवती से शहर का एक युवक शादी का झांसा देकर वर्षों तक उसके साथ यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी करने से इनकार करने लगा और शादी करने पर पांच लाख रुपए दहेज की मांग करने लगा। जब युवती ने शादी करने का दबाव दिया, तब उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भदरसा कस्बा की एक युवती को शहर का युवक मोनिस उर्फ मोहसिन अब्बास ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। युवती के माता-पिता कोई नहीं है। उसके मजबूरी का फायदा उठाकर वर्षों तक यौन शोषण करते रहे। बाद में जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो शादी करना तो दूर बल्कि उससे पांच लाख रुपए दहेज मांगने लगे। दहेज न देने पर कहा कि यदि किसी से बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता थाने पर पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मोनिस उर्फ मोहसिन अब्बास पुत्र रईस निवासी बांसमंडी लालबाग कोतवाली अयोध्या के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सिपाही अनूप पांडेय, अभिषेक सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम यादव के साथ गश्त पर निकले थे तभी जनौरा के पास आरोपी मिला तो उसे गिरफ्तार कर थाने ले आए और दर्ज मुकदमे में जेल भेज दिया गया।
editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago