अयोध्या उत्तर प्रदेश

शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, थाने में पीड़िता की मां की सुनवाई नहीं।

शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, थाने में पीड़िता की मां की सुनवाई नहीं।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र में 16 मई को एक नाबालिग लड़की को शादीशुदा युवक ने बहला- फुसलाकर भगाया।
पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह 10 बजे वह बाजार गई थी। इस दौरान गांव का शादीशुदा युवक संगम अपने साथियों के साथ उसकी 13 वर्षीय बेटी को भगा ले गया। आरोपी संगम की पहले से शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।
पीड़िता की मां ने तारुन थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और उन्हें डांटकर भगा दिया। तारुन थाना प्रभारी लल्लन यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। न्याय की आस में पीड़िता की मां शनिवार को समाधान दिवस में पहुंची। उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए शिकायत पत्र सौंपा।
उप जिलाधिकारी बीकापुर विकासधर दुबे ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago