
अयोध्या मंडल कारागार में महिला आरक्षी की मौत, कमरे में मिला फंदे से लटका शव।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के मंडल कारागार के आवासीय परिसर में महिला आरक्षी शांति यादव का शव फंदे से लटका मिला। शांति यादव जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। उनका वर्ष 2021 में जेल पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ था। वह अपनी सहकर्मी रेखा के साथ एक कमरे में रहती थीं।
शुक्रवार को रात्रिकालीन ड्यूटी के बाद शांति कमरे पर आई थीं। रेखा ड्यूटी पर चली गई थी। दोपहर 12:30 बजे शांति की ड्यूटी थी। वह समय पर नहीं पहुंचीं। इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। लगभग 2 बजे सहकर्मी उनके आवास पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। सहकर्मियों ने पीछे के रास्ते से शीशे में झांककर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार, मृतका ने किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि कमरा अंदर से बंद होने के कारण प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More