MLA Ved Gupta honors cooks says they play a crucial role in childrens nutrition - विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

MLA Ved Gupta honors cooks says they play a crucial role in childrens nutrition - विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूरा बाजार ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इस दौरान रसोइयों को सरकार की ओर से उनके हित में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी दी गई। सरकार की ओर से पीएम पोषण योजना के रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इससे रसोइयों को आर्थिक राहत मिलने के साथ उनके कार्य को सम्मान भी मिला है।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रसोइया विद्यालय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वह प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता और बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखते हैं। बच्चों को गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में योजनाएं संचालित कर रही है। रसोइयों के मानदेय में वृद्धि भी इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। और मानदेय बढ़ाकर 3000 रुपये किए जाने से रसोइयों को आर्थिक संबल मिलेगा। वहीं कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा उनके और उनके परिवार के लिए उपचार के समय बड़ी राहत प्रदान करेगी। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने रसोइयों से बच्चों के पोषण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रियाजुद्दीन, अनिल सिंह, संतोष सिंह, सत्येंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में रसोइये, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *