वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव का निधन अयोध्या में पत्रकारिता के लिए अपूर्णनीय क्षति : राजेन्द्र तिवारी

 

PicsArt 06 23 02.43.52 - वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव का निधन अयोध्या में पत्रकारिता के लिए अपूर्णनीय क्षति : राजेन्द्र तिवारी

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • अयोध्या जनपद के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव के निधन पर उपजा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी व महामंत्री डी के तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
  • यू पी जर्नलिस्ट्स एशोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रेम प्रकाश यादव ने दैनिक आज, हिंदुस्तान व जनमोर्चा जैसे कई अन्य अखबारों के माध्यम से पत्रकारिता की अलख जगाई थी।पत्रकारिता की बारीकियों को हमेशा सहयोगियों को सिखाने वाले पत्रकार की अनाथ बेटियों के भरण पोषण व शिक्षा दीक्षा के लिए उपजा आर्थिक सहायता के लिये आवाज उठाएगी।
  • जनमोर्चा अखबार अयोध्या में कार्यरत प्रेम जी दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिया।काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थे।वर्तमान में इलाज व लॉक डाउन की वजह से दिल्ली में ही रह रहे थे।
  • पत्रकारिता जगत में खबरों के माध्यम से अपनी अलग छवि बनाने वाले प्रेम जी के निधन से जनपद मे पत्रकारिता जगत को अपूर्णनीय आघात लगा है। उनके निधन से अयोध्या जनपद की पत्रकारिता को झकझोर दिया है।
  • उपजा परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।उनके परिवार को सहन शक्ति देने की ईश्वर से आग्रह करता है।
  • संगठन के संरक्षक महेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव,राम तीर्थ विकल, उपाध्यक्ष आनंद गोपाल सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, अवधेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, जगदम्बा श्रीवास्तव, सदर तहसील के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश तिवारी, तहसील सदर के अध्यक्ष सुशील सिंह, दिनेश जायसवाल, तहसील अध्यक्ष रुदौली अब्दुल जब्बार, राम प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव, प्रभाकर, धर्मेन्द्र चौरसिया आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago