लोकसभा चुनाव को लेकर समाजसेवी राजन पाण्डेय ने तेज किया जनसम्पर्क,आने वाला लोकसभा चुनाव कोई नया गुल खिला सकता है

सुरेन्द्र सिंह

अयोध्या:

  • अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में समाजसेवी राजन पांडेय का जनसंपर्क अभियान बहुत तेजी से चल रहा है उनके तीन पुत्र अमित पांडेय अंकित पांडेय अर्पित पांडेय द्वारा रात दिन लोकसभा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं।
  • और और तीनों बेटे का मृदुल स्वभाव क्षेत्र के लोगों का मन मोह लिया है और क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं की आने वाला लोकसभा चुनाव कोई नया गुल खिला सकता है। यही नहीं हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक समाजसेवी श्री राजन पांडेय द्वारा आने वाली मिल्कीपुर विधानसभा के आहरण ग्राम सभा में नूरानी मस्जिद के भव्य गेट का निर्माण समाजसेवी राजन पांडे ने अपने निजी खर्च से करवा कर पूरे समाज में हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश की।
  • समाजसेवी श्री पांडेय ने उपस्थित जन समुदाय के मध्य बताया कि इस मस्जिद गेट को बनवाने का कार्य उनके द्वारा पूरी तल्लीनता पूर्वक काफी दिनों से करवाया जा रहा था इतनी प्रसिद्ध पुरानी मस्जिद का ना होने की वजह से मस्जिद में नमाज के लिए आने वालों को काफी कष्ट होता था व मस्जिद के इर्द.गिर्द पशुओं के गंदगी व अन्य कारणों से इसकी स्वच्छता में बहुत बाधा पढ़ती थी।
  • अब इस निर्माण के हो जाने से हमारे मुस्लिम भाइयों ने काफी राहत की सांस ली है व सभी की खुशी को देखते हुए मेरा मन बहुत ही प्रफुल्लित है। समाजसेवी श्री पांडेय ने आगे कहा कि मेरे द्वारा अपनी जिला पंचायत क्षेत्र में अपने निजी खर्च से दो मंदिरों व दो मजारों का निर्माण करवाया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि अपनी जिला पंचायत क्षेत्र अमानीगंज चतुर्थ में चुनाव जीतने के 3 माह के भीतर ही उनके द्वारा अपने निजी खर्च से सोलर लाइट व इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा दिया गया।
  • जिससे श्रद्धालुओं ने काफी प्रसन्नता है उन्होंने कहा कि मेरे लिए ऐसे धर्म के कार्य को वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है क्योंकि मेरे लिए सभी धर्म सभी मजहब बराबर आदरणीय दर्जा रखते हैं और मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपनी अंतरात्मा से सभी का बराबर सम्मान करता हूं समाजसेवी ने बेहद खेद पूर्ण में आज के राजनीतिक परिवेश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगे कहा आज के सामयिक दलाल भ्रष्ट राजनीतिक अल्पज्ञ हमारे आपसी सौहार्द भाईचारे को मिटा कर उसे खंड खंड करके अपने नापाक इरादों को अमली जामा पहनाने में तनिक भी संकोच नहीं करते इसके लिए वह अनवरत तरह तरह के षडयंत्र द्वारा हम हिंदू मुस्लिम भाइयों को आपस में वैमनस्यता उत्पन्न करने के लिए उकसाते रहते हैं लेकिन ऐसी गंदी राजनीति करने वाले लोग अपने दिलो दिमाग को अब ठीक कर ले क्योंकि अब हम सभी इतने जागरूक हो चुके हैं।
  • कि अब कोई बहरूपिया कि छलावा हमें कतई नहीं चल सकता उन्होंने आगे कहा कि मैं आगे भी आपके सुख.दुख में सदैव आपके परिवार के बालक बेटे की तरह शामिल रहूंगा व आप सभी से अपने हाथ मजबूत करने के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव में आप सभी से आशीर्वाद चाहता हूं जिससे मैं एक संसदीय पद पाकर निर्विघ्नं होकर आप सभी की हर प्रकार से मदद करने का सपना पूरा कर सकूं क्योंकि आज मेरा यही समाज सेवा का कार्य आप सभी की मदद करने व मेरे परिवार की जान का दुश्मन बन बैठा है।
  • और जब मैं उस लायक बन जाऊंगा तो इन भ्रष्ट दलालों का आप सब ऊपर से शिकंजा दूर करने में मैं पूरा स्वतंत्र होकर आपकी व स्वयं की रक्षा कर सकूंगा इस अवसर पर श्री पांडे के साथ मस्जिद के इमाम मौलाना अफाक अहमद नीम खारन मंदिर के महंत मनजीत निषाद श्यामू वर्मा विशाल वर्मा संजय निषाद सुरेश मास्टर ट्रेलर राम चंद्र निषाद अनिल मिश्रा आदि कई लोग मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

11 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

12 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

13 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

14 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

20 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago