अयोध्या आस-पास

लैपटॉप से लैस किए गए ग्राम पंचायत सचिव, जिलाधिकारी व सीडीओ ।

लैपटॉप से लैस किए गए ग्राम पंचायत सचिव, जिलाधिकारी व सीडीओ ।

अयोध्या।

अयोध्या में ग्राम पंचायत सचिव के कार्यों को सुलभ करने के लिए पंचायती राज विभाग अब उन्हें लैपटाप से लैश कर रहा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितीश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव 58 ग्राम पंचायत सचिवों को लैपटाप वितरित किया। ग्राम पंचायत सचिवों को परंपरागत कार्यों के अतिरिक्त यूनिक कार्य भी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लैपटाप का प्रयोग सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का डाटा कलेक्शन में भी करें। योजनाओं की जानकारी सबसे अहम होती है इससे जन सामान्य को जानकारी प्रदान करने में सुगमता होगी। 

एक्सेल सीट पर ग्राम पंचायत विस्तृत डाटा यथा परिवार रजिस्टर, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र सम्बंधी डाटा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों आदि का अद्यतन डाटा रखें, इससे कार्यो में सुगमता प्राप्त होगी और पंचायत सचिव अपने कार्य प्रणाली को सरल एवं सुविधा जनक बना सकते है

डीपीआरओ ने बताया कि 150 ग्राम पंचायतों गौशाला के लिए भूमि चयन का चयन किया गया है।

जिलाधिकारी ने उनमें कार्य प्रारम्भ करने तथा शेष ग्राम पंचायतों में भी अस्थाई निराश्रित गौ आश्रय स्थल स्थापित एवं संचालित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक भवनों कीे भी उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीपीआरओ, ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago