
लखनऊ में प्लाट बेचने के लिए ग्राहकों के लाखों रुपए का गबन और धोखाधडीं के आरोपों में खालसा रियल स्टेट के तीन कर्मचारियों पर सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के निंदूरा निवासी उदय कुमार कोविद की तहरीर पर लखनऊ की गोमती नगर स्थित खालसा रियल स्टेट प्रा.लि. कंपनी के निदेशक जोगिंदर सिंह, सह निदेशक पत्नी सुरिन्दर कौर और सेल्स मैनेजर रामनायक पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
धोखाधड़ी का शिकार होने वालों में पूर्व युवा क्रीडांधिकारी राजेश वर्मा, पूर्व डीपीआरओ सर्वेश पांडेय के भांजा, पूर्व एडीओ पंचायत अजय श्रीवास्तव और कई अन्य शामिल हैं। अधिवक्ता धर्मेन्द्र श्रीवास्तव के मुताबिक वर्ष 2015 में जिला पंचायत राज अधिकारी रहे सर्वेश कुमार पांडेय ने आरोपियों से लोगों का परिचय कराया था।
आरोपियों ने लखनऊ में अमृत कृपा नाम से साइट प्लान तैयार कर बेचने और कब्जा देने की बात कही थी। पहले खरीदो और एक फ्री पाओ की स्कीम के तहत उदय समेत जिले के 12 लोगों को आरोपियों ने धोखा दिया जिनसे लाखों रूपए लेने के बाद भी प्लॉट नही दिया। धन वापसी के लिए आरोपियों ने पीडीसी चेक दिए जो बाउंस हो गए।
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीताकुंड चौकी प्रभारी शरदेंदु द्विवेदी को दी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More