कुरेभार-सुल्तानपुर

बर्थ डे पार्टी में शामिल होने पहुंचे युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज।

बर्थ डे पार्टी में शामिल होने पहुंचे युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के कुरेभार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने एक युवक को गोली मार दिया। पैर में गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को पीड़ित की ओर से तहरीर का इंतजार है।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना अंतर्गत बैतीकला गांव निवासी बंटी सिंह गुरुवार शाम कूरेभार थाना अंतर्गत फुलौना गांव में एक बर्थ डे पार्टी में आया हुआ था। अभी वो फुलौना चौराहे पर पहुंचा ही था कि पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने उसे गोली मार दी। गोली सीधे उसके बाएं पैर में जा लगी। तभी बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया।

सूचना लगते ही सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी व नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बंटी का इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष कूरेभार प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

 संदेह के दायरे में घटना की जांच करने में जुटी पुलिस। स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व की घटना को लेकर विपक्षियों को फंसाने की ये एक कूटनीतिक चाल है। पुलिस भी घटना को संदेह के दायरे में लेकर जांच कर रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago