सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

लंभुआ ब्लॉक में मनरेगा के मजदूरों की हाजिरी में घोटालाः पट्टे के तालाब पर 121 की हाजिरी, मछली पालन के लिए हुआ पट्टा।

लंभुआ ब्लॉक में मनरेगा के मजदूरों की हाजिरी में घोटालाः पट्टे के तालाब पर 121 की हाजिरी।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में मनरेगा योजना में घोटाले का मामला सामने आया है। लंभुआ ब्लॉक के जखनीकलां गांव में एक निजी तालाब पर बिना किसी काम के 121 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई। यह तालाब मछली पालन के लिए राम जियावन को 10 साल के पट्टे पर दिया गया है।

 जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 28 जनवरी को जब तालाब पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था। तब भी ऑनलाइन डाटा में 121 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। स्थानीय निवासी 70 वर्षीय कृपाली ने इस बात की पुष्टि की। काम स्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया। जो नियमों का उल्लंघन है। घोटाले में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। एक उदाहरण में, स्थानीय निवासी अमर बहादुर की तस्वीर का इस्तेमाल कर उसे दीपक नाम से दर्शाया गया। जबकि वास्तविक दीपक बेंगलुरु में काम करता है। लंभुआ ब्लॉक के कुल 20 गांवों में उसी दिन 1009 मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई। जिसकी जांच होनी आवश्यक है।

ग्राम सभा के सचिव रामराज ने स्पष्ट किया कि पट्टे के तालाब पर मनरेगा मजदूरों से खुदाई नहीं कराई जा सकती। उन्होंने कहा कि उनसे किसी डिमांड पर हस्ताक्षर नहीं लिए गए हैं। एपीओ (मनरेगा) स्मिता सिंह ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago