डिंपल यादव कल अयोध्या में करेंगी रोड शो, मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए करेंगी वोट की अपील।

अयोध्या।
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी स्टार प्रचारक और सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। डिंपल यादव कल सुबह 10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।
सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के अनुसार, डिंपल यादव मिल्कीपुर से कुमारगंज तक रोड शो करेंगी। रोड शो में सपा की अन्य महिला नेता स्टार प्रचारक इकरा हसन, रागिनी सोनकर और प्रिया सरोज भी शामिल होंगी। इस दौरान वह पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगी।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां भाजपा के मंत्री और विधायक जनसभाओं के माध्यम से अपने पक्ष में वोट मांग रहे है। वहीं समाजवादी पार्टी भी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी कार्यकर्ता रोड शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सपा नेता जनसभा नुक्कड़ सभा समेत डोर टू डोर कार्यकर्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More