अयोध्या उत्तर प्रदेश

रौनाही में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार।

रौनाही में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोरखपुर लखनऊ हाइवे पर हुई डीसीएम गाड़ी से गुटखे की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट का गुटखा व जर्दा बरामद किया गया है। पकड़ा गया युवक बिहार की कई अन्य लूट में शामिल था। 

घटना के खुलासे के लिए रौनाही थाने की दो टीमें तथा एसओजी को लगाया गया था। हाइवे में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासे में जुटी पुलिस ने घटना में शामिल शहजाद (पुत्र) मंजूर उम्र 32 वर्ष हापुड़ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास 80 सफेद बोरे मे पैक शिखर पान मसाला तथा 29 सफेद बोरे में पैक जर्दा बरामद किया है। जिसकी कीमत 20 लाख रूपये है। डीसीएम गाड़ी भी बरामद की गई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार में इस प्रकार की अन्य घटनाएं कर चुका है। इस पर हापुड़ जिले में तीन अन्य मुकदमें दर्ज है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago