
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्री राम दर्शन यात्रा में बुधवार को बारह आस्था स्पेशल ट्रेन से हजारों रामभक्त श्रीरामलला के दर्शन की आस मन में लिए देश के विभिन्न हिस्सो से श्रीराम नगरी पहुंचे। स्टेशनों में पुष्प वर्षा, घंटा-घडियाल, शंख की मंगल ध्वनि के मध्य तिलक लगा कर सभी राम भक्तों का अभिनंदन किया गया। आस्था स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे रामभक्तों के जय श्रीराम के जयघोष से रेलवे स्टेशन गुंजामान हो गया।
सलारपुर स्टेशन पर तेलंगाना तथा महाराष्ट्र से ट्रेन पहुंची। जहां इं.रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, अंकुर सिंह, वीरसेन का आशीष श्रीवास्तव द्वारा रामभक्तों का स्वागत किया। अयोध्या धाम स्टेशन पर तमिलनाडू, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा गोवाहाटी से आस्था स्पेशल गाडियों से राम भक्त यहां पहुंचे।
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर तथा गाजियाबाद से ट्रेन पहुंची। कटरा रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के वर्धमान , अगरतला, तथा पश्चिम बंगाल के सियालदाह से गाड़ियां पहुंची। दर्शन नगर रेलवे स्टेशन पर उड़ीसा से गाड़ियां पहुंची। जम्मू कश्मीर के रामभक्तों को हनुमान गुफा तथा अन्य गांड़ियों से आए राम भक्तों को नव्य अयोध्या में बनी टेंट सिटी बसों द्वारा भेजा गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More