अयोध्या उत्तर प्रदेश

क्रॉस वोटिंग पर बोले समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह- राम का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते।

क्रॉस वोटिंग पर बोले समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह- राम का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते।

अयोध्या।

यूपी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, विधायकों को पार्टी की तरफ से श्रीरामलला का दर्शन करने से रोका गया। हमने किसानों का दर्द समझने वालों को वोट किया। हमें अभी पार्टी की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिली है।

समाजवादी पार्टी  विधायक अभय सिंह ने कहा, हम लोगों ने अभी भाजपा ज्वाइन नहीं की है, राज्यसभा का चुनाव था उसी को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। हम लोगों ने लोक तंत्र की रक्षा करने के लिए मजदूर और किसानों के दर्द के समझने वालों और जो लोग उनके साथ खड़े रहे उनके लिए हम लोगों ने वोटिंग किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से विधायक हैं जिनको मन ही मन बहुत दुख हुआ, जब राम चारित मानस फाड़ी गई और जलाई, भगवान श्रीराम पर टिप्पणी हुई इसको लेकर विधायकों को बहुत दुख हुआ।

विधायक अभय सिंह राम मंदिर का जिक्र कर हुए भावुक हुए कहा – हमलोग श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को शामिल होना चाहते थे, लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष से राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में ले जाने की अपील की, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी सदस्यों को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि जो कोई भी आना चाहता है, आ सकता है, हमारे सिवा सभी पार्टियों के विधायक राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में अयोध्या गए, हमें जाने नहीं दिया गया, हमारे आराध्य के दर्शन करने से रोके जाने पर हमें तकलीफ हुई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago