अयोध्या उत्तर प्रदेश

रोहिंग्या हटाओ देश बचाओ के आंदोलन को संतों ने दिया समर्थन।

रोहिंग्या हटाओ देश बचाओ के आंदोलन को संतों ने दिया समर्थन,संतो के मध्य हुआ धर्म सेना का जनसंपर्क अभियान।
अयोध्या।
अयोध्या रोहिंग्या हटाओ देश बचाओ की मांग को लेकर धर्म सेवा के बैनर तले विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा संतों से जनसंपर्क कर उनसे समर्थन मांगा गया। धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे एवं हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा विजय राघव मंदिर के महामंडलेश्वर नरसिंह दास जी महाराज सरयू भवन के महंत बालक रामदास जी महाराज राम वैदेही मंदिर के महंत राम प्रकाश दास जी महाराज शांति मुनि आश्रम के महंत प्रेम दास जी महाराज भगवत विद्यापीठ के महंत नव्या नया आचार्य श्री तुलसीदास जी महाराज एवं साकेत भवन के महंत सीताराम दास जी महाराज तथा परमहंस समाधि के संरक्षक समाजसेवी नारायण मिश्रा से संपर्क कर उनसे समर्थन मांगा गया। सभी संत महंतों द्वारा एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
विजय राघव मंदिर के महंत नरसिंह दास जी महाराज ने कहा यह समय की आवश्यकता है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाए।
साकेत भवन के महंत सीताराम दास जी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की दैनिक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए।
राम वैदेही मंदिर के महंत राम प्रकाश दास जी महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अमानवीय अत्याचार पैर दुख प्रकट किया और कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना ही पड़ेगा।
संतों से संपर्क करने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से विजय तिवारी, दिग्विजय पांडेय, रामकिशोर दास, राम शरण दास, उत्तम दास इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago