अयोध्या उत्तर प्रदेश

तुलसी भाषा सम्मान से ताराचंद्र तन्हा सम्मानित।

तुलसी भाषा सम्मान से ताराचंद्र तन्हा सम्मानित।

अयोध्या।

अयोध्या नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अयोध्या सम्बद्ध राजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय, भारत सरकार की 19 वीं अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन बैंक आफ बड़ौदा, साकेत पुरी, देवकाली के सभागार में, संयोजक- श्री अम्बरीष वर्मा, सदस्य सचिव, नराकास, अयोध्या एवं वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) बैंक आफ बड़ौदा, अयोध्या क्षेत्र आयोजन का दिनांक 30.08.2024 व समय अपराह्न 03 बजे से समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – श्री अजय कुमार चौधरी , सहायक निदेशक (कार्यान्वयन) राजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय, भारत सरकार,
विशिष्ट अतिथि- डॉ.ताराचंद ‘तन्हा’ (हास्य-व्यंग्यकार) अयोध्या , अध्यक्षता – श्री अमित बैनर्जी , अध्यक्ष – नराकास, अयोध्या एवं क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक आफ बड़ौदा, अयोध्या क्षेत्र।
दीप प्रज्ज्वलित- मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय के कर कमलों से किया गया तत्पश्चात ईश वंदना की गई, उसके बाद स्वागत सम्बोधन श्री दिलीप चन्द्र वर्मा , उपाध्यक्ष, नराकास अयोध्या एवं उप क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक आफ बड़ौदा, अयोध्या क्षेत्र के द्वारा किया गया
अतिथियों एवं सदस्य कार्यालय का स्वागत एवं परिचय तथा समिति का प्रतिवेदन एवं कार्य सूची मदों पर चर्चा – श्री अम्बरीष वर्मा, संयोजक द्वारा किया गया।
तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि का परिचय- श्रीमती निशा शर्मा ,प्रबंधक(राजभाषा) केनरा बैंक अयोध्या , द्वारा दिया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि- डॉ. ताराचंद “तन्हा” (हास्य-व्यंग्यकार) जी का सम्मान – “तुलसी भाषा सम्मान-2024” सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें अंग वस्त्र, श्री फल, मोमेंटो, सम्मान पत्र से अलंकृत कर ,
इक्कीस हज़ार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। तत्पश्चात “तन्हा” जी का काव्य पाठ एवं सम्बोधन हुआ। इसके बाद राजभाषा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को सम्मान पत्र व मोमेंटो मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अध्यक्ष महोदय के द्वारा दिया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सम्बोधन एवं अध्यक्षीय सम्बोधन के बाद धन्यवाद ज्ञापन श्री संजय धर द्विवेदी ,कार्यक्रम प्रमुख,आकाशवाणी,अयोध्या द्वारा दिया गया। तत्पश्चात राष्टगान हुआ उसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा संयोजक श्री अम्बरीष वर्मा जी द्वारा की गई।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago