बीकापुर - अयोध्या

रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट, एआरएम से शिकायत।

रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट, एआरएम से शिकायत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ खजुराहट में मारपीट का मामला सामने आया है। बस चालक ने एआरएम सहित संगठन में इसकी शिकायत की है। रोडवेज प्रशासन इसको लेकर पुलिस और परिवहन विभाग के संपर्क में है। लोहिया सेवा की बस यूपी (42AT8391) के बस चालक अरुण कुमार पांडे ने बताया कि खजुराहट में बस चालक को कुछ लोगों ने मारा। यह लोग एक ट्रेवैल एजेंसी की बस से जुड़े बताए गए हैं। विभाग के लोगों का कहना है कि इस रूट पर आए दिन ऐसी घटना होती है। यह लोग उस रूट पर सरकारी बसों का संचालन बाधित करना चाहते हैं। चर्चा यहां तक पहुंच चुकी है कि इस रूट पर रोडवेज बसें बंद कर दी जाए या फिर प्राइवेट बस सेवा, लेकिन इसमें हस्तक्षेप खादी के भी होने की चर्चा है।

घटना की शिकायत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से की गई है। लेकिन कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों में नाराजगी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश का कहना है कि जानकारी मिली है। घटना को लेकर पुलिस विभाग और एआरटीओ को पत्र लिखा जा रहा है। कार्रवाई कराई जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago