सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

दुष्कर्मी इमाम को 10 साल की कैद, ढाई साल पहले किशोरी से किया था रेप।

दुष्कर्मी इमाम को 10 साल की कैद, ढाई साल पहले किशोरी से किया था रेप।
सुल्तानपुर।

सुलतानपुर जिले में पॉक्सो कोर्ट ने प्रतापगढ़ के रहने वाले मस्जिद के इमाम को रेप के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई है। किशोरी को अरबी पढ़ाने के लिए बुलाकर बहला फुसलाकर वो उसे रायबरेली ले गया था और वहां बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। कोर्ट आरोपी पर 30 हजार का अर्थदंड भी ठोका है।

विशेष लोक अभियोजक रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने 6 सितम्बर 2022 की रात में नगर कोतवाली में एफआईआर लिखाई थी। उसके अनुसार उसकी दो नाबालिग बेटियां, उसी दिन एक बजे घर से मौसा के यहां जाने के लिए निकलीं। रास्ते में 17 साल की बड़ी बेटी ने अमहट में इश्तेखार से मिलने जाने की बात कही और छोटी बहन को छोड़ चली गई। शाम तक जब बेटी नहीं आई तो परिजन घर के पास मस्जिद में नमाज पढ़ाने और बेटियों को अरबी पढ़ाने वाले इश्तेखार के घर बिबिया करनपुर चिलबिला प्रतापगढ़ गए। इश्तेखार के पिता व भाई ने बताया कि वह शादीशुदा है और तीन महीने से घर नहीं गया था।

एफआईआर लिखने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की, तो पांच दिन बाद वह किशोरी के साथ पकड़ा गया। किशोरी ने बताया कि जब वह इश्तेखार से अमहट में मिली, तो वह उसे बाइक से रायबरेली ले गया। वहां एक कमरे में पांच दिन बंद रखा और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर मार डालने की धमकी देता था।

अभियोजन ने 6 व बचाव पक्ष ने न्यायालय में एक गवाह परीक्षित कराया। जज पवन कुमार शर्मा ने साक्ष्यों के आधार इश्तेखार को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago