
सुल्तानपुर जिले के मंगलवार शाम को एक गांव में शादी आयोजन के दौरान बच्चों के विवाद में बुधवार को बड़ा रूप धारण कर लिया। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। किसी तरह घर में छुप कर दूसरे पक्ष ने अपनी जान बचाई। मंगलवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के अझुई गांव के रैपुरवा में गांव निवासी इब्राहिम के यहां दावत में गांव निवासी असलान (10) पुत्र रिजवान व कैफ (21) पुत्र अरसद गए थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। बुधवार को असलान के बड़े पिता पप्पू उर्फ मो रहमान का आरोप है कि कैफ के भाई मो शैफ पुत्र अरसद सहित अन्य के द्वारा बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते शैफ के पक्ष द्वारा असलहों से फायरिंग शुरू कर दी गई।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल, उपनिरीक्षक विकास गौतम सहित अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक फायरिंग करने वाला पक्ष मौके से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। किसी पक्ष द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More