
अयोध्या में कांवड भक्तों का तांता दिखाई पड़ने लगा है। अयोध्या बाईपास मार्ग से लेकर सरयू तट तक जगह-जगह भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। राम की पैड़ी प्रमुख ठिकाना बनी हुई है। कांवड भक्तों की भीड़ को देखते हुए न केवल साकेत पेट्रेाल पंप और हनुमान गुफा से नयाघाट की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।
पुलिस महा निरीक्षक प्रवीण कुमार ने हनुमानगढ़ी,सरयू तट और नयाघाट आदि क्षेत्रों में व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ उनसे बेहतर संवाद के लिए कहा है। एसएसपी राजकरन नैय्यर ने भी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न करने के निर्देश दिए हैं।भीड़ को देखते हुए रविवार की शाम से गांधी आश्रम नयाघाट से नागेश्वरनाथ की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया है। इस व्यवस्था के पालन में लगी पुलिस स्थानीय नागरिकों के दुपहिया वाहनों को भी नहीं जाने दे रही है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने नागेश्वरनाथ के सामने फूल माला बेंचने वालों को मदिर के सामने से हटा कर अगल-बगल के स्थानों पर बैरियर के पार दुकान लगाने को कहा है। राम की पैड़ी और सरयू घाट पर फूल की दुकानें लगी हुई हैं।
कांवड भक्तों की भीड़ डीजे की धुन वाले वाहनों पर सवार होकर अयोध्या की ओर बढ़ रही है। सरयू स्नान के बाद नदी के पवित्र जल से भक्त नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर राम की पैड़ी और बाईपास के किनारे आराम करते देखे जा रहे हैं।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More