अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

रिश्वत के आरोप का वीडियो वायरल, जेई निलंबित।

रिश्वत के आरोप का वीडियो वायरल, जेई निलंबित।

अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले में निजी परिसर में लगे बिजली के खंभे को शिफ्ट कराने के नाम पर जेई के रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। इस पर संबंधित जेई को निलंबित कर नई तैनाती कर दी गई।
बताते चलें कि अकबरपुर के रगड़गंज बाजार निवासी रामगोपाल के निजी परिसर के भीतर बिजली का खंभा लंबे समय से लगा है। इसके कारण भवन का नक्शा पास नहीं हो पा रहा है। बीते दिनों रिवैंप योजना के तहत तार व खंभा बदलने का कार्य शुरू हुआ। रामगोपाल ने अपने घर की चहारदीवारी के अंदर लगा खंभा हटवाने के लिए कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से मुलाकात की तो कर्मियों ने जेई से वार्ता करने को कहा।
आरोप है कि अवर अभियंता परमात्मा राम ने उपभोक्ता रामगोपाल से खंभा हटाने के नाम पर 50 हजार ले लिए फिर भी खंंभा नहीं बदला गया। खंभा नहीं बदलने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने एसडीओ सज्जादआलम से मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने अवर अभियंता परमात्मा राम को निलंबित कर उनके स्थान पर अवर अभियंता महेंद्र प्रताप पटेल को तैनात कर दिया है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago