अयोध्या उत्तर प्रदेश

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 8वीं के छात्र को बरेली पुलिस ने पकड़ा।

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 8वीं के छात्र को बरेली पुलिस ने पकड़ा।

अयोध्या।

अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी लखनऊ कंट्रोल रूम को कॉल कर दी थी। बरेली से लखनऊ कंट्रोल रूम में 112 नंबर पर कॉल कर यह धमकी दी गई थी। इसके बाद लखनऊ पुलिस और अयोध्या पुलिस ने जांच शुरू की, जांच में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई,वह बरेली का है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर बरेली के छात्र को हिरासत में ले लिया है ।धमकी देने वाला बरेली का रहने वाला है, जिसकी उम्र 14 साल है, वह 8वीं कक्षा का छात्र है, पुलिस अब छात्र से पूछताछ कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि छात्र ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

जब जांच की गई तो पता चला कि मोबाइल नंबर बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले इटौरिया निवासी गिरीश के नाम पर दर्ज है, एसओजी और सर्विलांस टीम रात में गिरीश के घर पर पहुंची,पुलिस ने उस आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

1 day ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago