अयोध्या उत्तर प्रदेश

बिजली मीटर गोरखधंधे के अड्डे पर छापा,समेत संविदा लाइनमैन गिरफ्तार।

बिजली मीटर गोरखधंधे के अड्डे पर छापा,समेत संविदा लाइनमैन गिरफ्तार।

अयोध्या।
अयोध्या प्रवर्तन दस्ते व ऊर्जा विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को छापा मार कर बिजली मीटर के गोरखधंघे के दूसरे अड्डे का खुलासा किया है। मौके से संविदा लाइनमैन और उसके भाई को गिरफ्तार कर 16 बोरी मीटर के साथ अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
प्रवर्तन दस्ते और पावर कॉर्पोरेशन की संयुक्त टीम ने नगर कोतवाली के देवनगर पहाड़गंज निवासी कृष्ण कुमार सोनी के घर बुधवार को छापा मारा था। विभाग के 187 नए, 256 पुराने मीटर, 404 सर्किट बोर्ड, 62 मेमोरी चिप, एक रिमोट डिवाइस, दो रिमोट कंट्रोल चिप, स्टेबलाइजर आदि बरामद किए थे।

मामले में 33 केवी कौशलपुरी फीडर के अवर अभियंता योगेंद्र कुमार द्विवेदी ने धोखाधड़ी, सरकारी संपत्ति को नुकसान और विद्युत अधिनियमों के तहत नामजद केस दर्ज कराया था।

मामला दर्ज होने के बाद संयुक्त टीम को गुरुवार को इस गोरखधंघे के एक और अड्डे की जानकारी हुई। इस पर टीम ने साहबगंज  के इस्माइलगंज स्थित एक माकन में छापा मारा। मौके से कुल 180 बिजली मीटर तथा संबंधित उपकरण बरामद किए। विभाग में तैनात संविदा लाइनमैन अशोक सिंह और उसके सगे भाई विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रवर्त्तन दस्ते के उपनिरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि कल वाले मामले में एंटी थेफ़्ट पावर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बिजली उपभोक्ताओं के मीटर में छेड़छाडं और मीटर रीडिंग को पीछे कर विभाग को लाखों के राजस्व का चूना लगाने के इस गोरखधंधे के खुलासे के बाद जिले से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक हलचल मची हुई है। अनुमान है कि  यह पूरा गोरखधंधा कई वर्षों से अधिकारियों और जिम्मेदारों की मिलीभगत से फल-फूल रहा है।  साथ ही गोरखधंधे का दायरा भी फैला हुआ सामने आ रहा है। मुख्यालय तक हलचल मचने के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक योगेश पवार ने अयोध्या पहुंच अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे मामले की जानकारी ली।

विजिलेंस के छापे में पकड़े गए बड़े गोरखधंधे में गुरुवार देर शाम तत्काल प्रभाव से पॉवर कारपोरेशन के चार कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया।

चीफ इंजीनियर हरीश बंसल ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम के टीजी टू राम जनम यादव, विनोद यादव और विधुत परीक्षण खंड के टीजी टू शिवम श्रीवास्तव व रणधीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन चारों के विरुद्ध विभागीय के साथ वैधानिक कार्रवाई भी प्रचलित है। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच भी शुरू करा दी गई है। दोनों छापों में बरामद मीटरों और उपकरणों के आधार पर लगातार जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अभी कई अवर अभियंता और कर्मी इसकी जद में आ सकते हैं।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 days ago