राम नगरी अयोध्या शहर को 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सौगात।

राम नगरी अयोध्या शहर को 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सौगात।

#image_title

अयोध्या।

नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार से 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।  बसें अयोध्या धाम डिपो पर पहुंची, यहां पर अभी इनके चार्जिंग के लिए अस्थाई प्वॉइंट बनाए गए हैं। वहीं अयोध्या डिपो को प्राप्त आठ नई साधारण बसों का संचालन आज सोमवार से प्रारंभ होगा। नगर विधायक इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।अयोध्या शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ऑटो समेत अन्य डीजल सवारी वाहनों को बाहर किया जा रहा है। सुगम यातायात के लिए 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रविवार को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पैंसिया ने निरीक्षण किया।  इन बसों का संचालन मंगलवार से शुरू होगा।  परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल रंजन ने बताया कि यह बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन से छह रूट पर चलेंगी। पहला रूट इस्माइलपुर तक, दूसरा कटरा भूपचंद तक, तीसरा फिरोजपुर, चौथा राजेपुर तक, पांचवां मैनुद्दीनपुर व छठवां रूट सरियावां तक होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या डिपो को जो आठ नई बसें प्राप्त हुई हैं। वो प्रदेश के विभिन्न रूट पर चलेंगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago