
#image_title
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है. आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी.आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं. आकांक्षा दुबे भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपने कैरियर को ऊंचाई दी. फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थी।वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थी. रविवार सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली और होटल स्टाफ को भी शक हुआ, इसके बाद फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोगों को इसकी जानकारी दी गई. यूनिट के लोगों और होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मौके पर पहुंची सारनाथ थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आकांक्षा दुबे के घर वालों को भी इसकी सूचना दी गई है, कुछ देर में आकांक्षा के घरवाले जब वाराणसी पहुंचेंगे उनसे भी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी, वो कौन सी वजह थी जिसके कारण फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ये कदम उठाया या फिर यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, फिलहाल पुलिस दोनों एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More