अयोध्या उत्तर प्रदेश

राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई।

श्रीराममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराममंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में आरोपियों की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है। अब इस मामले में 19 नवंबर को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष ने अदालत से आरोपपत्र (चार्जशीट) के साथ दाखिल सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

आरोपियों के अधिवक्ता एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट के न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत में इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें मुकदमे से जुड़े सभी अभिलेख मुहैया कराने की मांग की गई है।

बचाव पक्ष की ओर से यह आवेदन 28 अक्टूबर को दाखिल किया गया था। इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने पहले चार नवंबर की तारीख तय की थी, लेकिन अब अगली सुनवाई 19 नवंबर को निर्धारित की गई है। बचाव पक्ष का कहना है कि मामले में प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए चार्जशीट से संबंधित सभी दस्तावेजों का उपलब्ध होना जरूरी है।

editor

Recent Posts

कर्नाटक: नदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा; चीख सुन पुलिस-लोकल ने खींच ली जान

उडुप्पी के कुक्के सुब्रह्मण्य में कुमारधारा नदी में निजी परेशानी से परेशान महिला पर मगर… Read More

7 hours ago

UIDAI ने 300 संस्थाओं को OVSE बनाया: होटल-अस्पताल में अब आधार फोटोकॉपी नहीं; ऐप से सहमति वाला वेरिफिकेशन

UIDAI ने जनवरी से 300 OVSE ऑनबोर्ड किए—होटल, अस्पताल, शिक्षा, इवेंट, गिग इकोनॉमी। आधार ऐप… Read More

10 hours ago