
अयोध्या में निर्माणाधीन रामपथ के मार्ग पर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। निर्माण एजेंसी ने रामपथ निर्माण के दौरान जगह – जगह गड्ढे खोदकर छोड़ रखे हैं। सुरक्षा के नाम पर एजेंसी के अफसरों ने बैरिकेडिंग कराई है लेकिन कई जगह पर खुला छोड़ दिया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों व आसपास के लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और नारेबाजी की। उन्होंने युवक के परिजनों को 25 लाख और एक नौकरी की मांग पर अड़े रहे। उन लोगो कि कहना है कि निर्माण एजेंसी के लापरवाही के चलते युवक की जान गई है।
यह हादसा निर्माणाधीन रामपथ पर हुई। संतोष (35 साल) शुक्रवार रात को फैजाबाद से काम करके साइकिल से लौट रहा था। रामपथ पर टेढ़ी बाजार के पास निर्माण एजेंसी की ओर से खोदे गए गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह श्रीराम जन्मभूमि थाने के पास से लोगों ने कॉल करके दी।
थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि मणि प्रसाद शुक्ला ने बताया, शनिवार की सुबह शव को गड्ढे में मिलने की सूचना मिली। इसके बाद शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More